Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बचपन के दोस्त कर सकते हैं सफलता की भविष्यवाणी

our childhood friends can predict our future

21 सितम्बर 2012


टोरंटो। हमारे बचपन के दोस्त हमें अधिक बेहतर तरीके से जानते हैं और वह एक वयस्क के रूप में हमारी सफलता की भविष्यवाणी भी कर सकते हैं। हाल ही में हुए एक अध्यन में यह बात सामने आई है। अध्ययन का नेतृत्व करने वाली कंकोर्डिया विश्वविद्यालय में मनोवैज्ञानिक लिसा सेर्बिन और टेक्सास विश्वविद्यालय की पीएचडी की छात्रा एलेक्सा मार्टिन-स्टोरी ने बताया कि बचपन के दोस्तों और सहपाठी एक वयस्क के रूप में हमारी सफलता की भविष्यवाणी हमारे मूल्यांकन की तुलना से कहीं बेहतर कर सकते हैं।


सेर्बिना ने कहा, "इस अध्ययन को 'कंर्कोडिया लांगिटूडिनल रिस्क प्रोजक्ट' का नाम दिया गया है, जिसे मनोविज्ञान विभाग के मेरे सहयोगियों ने वर्ष 1976 में शुरू किया था।"


विश्वविद्यालय के बयान के अनुसार, "दो वर्षों से अधिक समय तक मांट्रियल के पहली, चौथी और सातवीं कक्षा पास कर चुके बच्चों ने अपने सहपाठियों का मूल्यांकन किया और उनकी आक्रामकता और सामाजिक वापसी का निर्धारण किया।"


अगले 20 वर्षो तक शोधकर्ताओं ने इन बच्चों पर करीब से ध्यान दिया और उनकी वयस्कता की सफलता का पता लगाने के लिए गहन अनुदैर्ध्य अध्ययन किया। वर्ष 1999 से 2003 के बीच हुए अनुवर्ती सर्वेक्षण में प्रारम्भिक अध्ययन के करीब 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


मार्टिन-स्टोरी ने कहा, "हमने पाया कि साथियों के समूह द्वारा किया गया मूल्यांकन वयस्कों द्वारा बचपन में किए गए स्वयं के मूल्यांकन से कहीं अधिक सटीक था।"

 

More from: samanya
32968

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020