28 अगस्त 2012
मनोरंजन। चार पीढ़ियों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर खानदान के बेटे ऋषि कपूर को उम्मीद है कि उनका परिवार आगे भी लोगों का मनोरंजन करेगा। 59 वर्षीय ऋषि ने कहा, "यह कपूर परिवार की चौथी पीढ़ी का अभिनेता है। हमपर भगवान की इस कृपा के लिए मैं उनका आभारी हूं। आपलोगों के प्यार की वजह से हमारे परिवार की चौथी पीढ़ी से बॉलीवुड में एक अभिनेता आया, मैं इसके लिए आपका शुक्रगुजार हूं।"
"हमें आर्शीवाद दीजिए कि हम आगे भी अपने काम से लोगों का मनोरंजन कर सकें।"
कपूर परिवार की पीढ़ी के अभिनेता पृथ्वीराज कपूर ने 1929 में फिल्म 'सिनेमा गर्ल' में मुख्य अभिनय किया था। उनके तीनों बेटों राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर बॉलीवुड के सफल अभिनेता साबित हुए।
राज के बेटे रनधीर कपूर, ऋषि और राजीव कपूर ने बड़े होकर अभिनय को करियर के रूप में चुना। हालांकि राजीव को इसमें बड़ी सफलता नहीं मिली।
जबकि रणधीर की बेटी करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने कपूर परिवार की महिलाओं के फिल्म में काम न करने की धारणा को बदल दिया और अब ऋषि के बेटे रणबीर कपूर आजकल बॉलीवुड में छाए हुए हैं।
ऋषि ने कहा, " मैंन 1974 में 'लैलै मजनू' की शूटिंग की। उस वक्त आधारभूत संरचनाएं उतनी अच्छी नहीं थी। उस वक्त सड़क नहीं थे। उस वक्त जयपुर से बीकानेर जाने में 12 घंटे लगते थे। लेकिन अब मैंने 'एक्सप्रेस वे' और दो लेन वाले उच्चमार्ग देखा है, आज आधारभूत संरचनाओं में कुछ हद तक स्पष्ट सुधार हुआ है।"
ऋषि इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट आफ द ईयर' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।