Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हर शैली की फिल्म करना चाहती हैं पद्मिनी

padmini-kolhapure-14092013
14 सितम्बर 2013
मुंबई|
अनुभवी अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे कहती हैं कि अब वह हर शैली की फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं। पद्मिनी जल्द ही राजकुमार संतोषी की फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में नजर आने वाली हैं। पद्मिनी ने कहा, "पहले भी मैंने हास्य प्रधान फिल्मों में काम किया है। लेकिन शादी के बाद मैंने काम से विश्राम ले लिया, मुझे इस बात का अफसोस नहीं है। लेकिन घर पर बैठे बैठे मैं ऊब गई थी और तभी मुझे इस फिल्म का प्रस्ताव मिला। मुझे फिल्म की कहानी पसंद आई। यह एक पारिवारिक हास्य फिल्म है। अब मैं हर शैली की फिल्म करना चाहती हूं।"

फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' 20 सितंबर को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज ने भी काम किया है।

अपने किरदार के बारे में बताते हुए पद्मिनी ने कहा, "मैं शाहिद की मां का किरदार निभा रही हूं, जो अपने बेटे को एक पुलिस ऑफिसर बनाना चाहती है, लेकिन उसका बेटा अभिनेता बनना चाहता है। यह एक हास्य प्रधान फिल्म है।"

हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म 'माई' में भी पद्मिनी आशा भोंसले के साथ नजर आई थीं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने के बारे में सोच रही हैं, पद्मिनी ने कहा, "मैं अभिनेत्री के रूप में ही खुश हूं। फिल्म निर्देशन या फिल्म निर्माण का मेरा कोई विचार नहीं है, यह मेरे तरीके का काम नहीं है।"
More from: Khabar
35214

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020