Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पाकिस्तान ने हत्फ-4 का परीक्षण किया

pak test hatf 4

25 अप्रैल 2012

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने बुधवार को परमाणु क्षमता सम्पन्न मिसाइल का सफल परीक्षण किया। भारत की ओर से 5,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली परमाणु-सक्षम अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण के करीब एक सप्ताह बाद पाकिस्तान ने यह परीक्षण किया है।

जियो न्यूज के हवाले से बुधवार को खबर दी गई है कि पाकिस्तान ने हिंद महासागर में हत्फ-4 (शाहीन 1ए) बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से कहा गया है कि मिसाइल की मारक क्षमता व तकनीकी मानकों में सुधार किया गया है। अब यह परमाणु मुखास्त्र वहन करने में सक्षम है।

भारत ने 19 अप्रैल को अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया था। इसके बाद भारत इस तरह की मारक क्षमता रखने वाले राष्ट्रों के विशेष समूह में शामिल हो गया है। अग्नि-5 चीन के किसी भी स्थान पर स्थित लक्ष्य को निशाना बनाने की क्षमता रखती है।

More from: samanya
30579

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020