Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कश्मीरियों को समर्थन जारी रखेगा पाकिस्तान :अशरफ

pakistan will continue support of kashmiri ashraf

 
6 जुलाई 2012

इस्लामाबाद।  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर मसले का समाधान निकलने तक उनकी सरकार वहां के लोगों को समर्थन जारी रखेगी। गुरुवार को ही दिल्ली में पाकिस्तान व भारत की सचिव स्तर की वार्ता समाप्त हुई थी। 'एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान' के मुताबिक अशरफ ने कहा कि जब तक संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों व कश्मीरियों की इच्छा के मुताबिक कश्मीर मसले का समाधान नहीं होता तब तक उनकी सरकार वहां के लोगों के प्रति नैतिक, राजनीतिक व कूटनीतिक समर्थन जारी रखेगी।

अशरफ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के प्रधानमंत्री अब्दुल मजीद से चर्चा कर रहे थे।

दिल्ली में पाकिस्तानी विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी व उनके भारतीय समकक्ष रंजन मथाई के बीच हुई वार्ता में जम्मू एवं कश्मीर के मसले पर चर्चा हुई थी। दोनों पक्ष इस मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान खोजने पर सहमत थे।

 

More from: samanya
31668

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020