Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पलाश ने बच्चियों के लिए गाया गाना

palsha sen will seing a song for girls

 11 जनवरी 2013

नई दिल्ली। गायक पलाश सेन ने बच्चियों के सशक्तीकरण समर्थन में 'मैं हूं' गाना तैयार किया है। पलाश का मानना है कि संगीत लोगों के बीच संदेश भेजने का काम करता है। उन्होंने कहा, "अगर कोई आप से बात कर रहा है और संगीत आपके आसपास कहीं चल रहा है, आप निश्चित तौर पर पहले संगीत पर ध्यान देंगे। यह मनोविज्ञान है। इसलिए, हमने संगीत तैयार किया और ऐसी चीजें कही जो लोगों को प्रभावित करेंगी।"


इस गाने को उन्होंने अपने बैंड 'यूफोरिया', एनजीओ 'प्लान इंडिया' और रेडियो स्टेशन '92.7 बिग एफ. एम' के अभियान 'कुडिया दी लोहरी' के सहयोग से तैयार किया है।

यह अभियान लोहरी के त्योहार के साथ-साथ बाल शिशु के जन्म की तरह बालिका शिशु के जन्म पर भी उत्साह मनाने के लिए चलाया जा रहा है।


पलाश 'धूम पिचक धूम' और 'कभी आना तू मेरी गली' जैसे चर्चित गाने के लिए जाने जाते हैं।

 

More from: Khabar
34337

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020