Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

100 करोड़ क्लब महज प्रचार स्टंट : पंकज कपूर

pankaj kapoor matru ki bijli ka mandola-

22 दिसम्बर 2012

मुम्बई। अभिनेता एवं निर्देशक पंकज कपूर का मानना है कि आज जो फिल्में 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की बात करती हैं, वे पहले फिल्मों की रजत जयंती होती थीं। पंकज का मानना है कि 100 करोड़ रुपये क्लब में शामिल होने की बात कहना प्रचार पाने का तरीका है। पंकज ने सिनेमा हॉल में लगातार 25 हफ्ते चलने वाली फिल्मों को भी देखा है।


उन्होंने ने कहा, "100 करोड़ रुपये के क्लब की बात प्रचार पाने का तरीका है। 100 करोड़ रुपये का क्लब और रजत जयंती का अर्थ फिल्मों द्वारा की गई कमाई है।"


पंकज की अगली फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। विशाल भारद्वाज निर्देशित इस फिल्म में पंकज के अलावा इमरान खान एवं अनुष्का शर्मा ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

 

More from: samanya
34160

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020