Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पार्टी तय करेगी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार : प्रणब

party will decide presedential candidate pranab

 9 जून 2012

कोलकाता। कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति पद के मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि यह पार्टी पर निर्भर है कि वह देश के इस सर्वोच्च पद के लिए किसके नामांकन का निर्णय लेती है।

प्रणब ने यहां अपने आवास के बाहर मीडियाकर्मियों से कहा, "यह निर्णय पार्टी लेगी। पार्टी मनोनीत करेगी। आप सिर्फ इसलिए राष्ट्रपति नहीं बन सकते कि आप ऐसा चाहते हैं।"

कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार अगले सप्ताह घोषित किए जाने के संकेतों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित अन्य शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को दिल्ली में सरकार से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा की थी।

कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि पार्टी अगले सप्ताह के मध्य में राष्ट्रपति पद का अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

 

More from: samanya
31149

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020