Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पटना एम्स में इस वर्ष से पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद : आजाद

patana aiims expected to start studies this year azad

24 मई 2012
 
पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने गुरुवार को कहा कि पटना में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में वर्तमान सत्र से पढ़ाई प्रारम्भ होने की उम्मीद है। अपने एक दिवसीय दौरे पर पटना आये आजाद ने एम्स के भवन का निरीक्षण किया तथा कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने समय पर निर्माण कार्य खत्म करने के लिए दो पालियों में काम कराने की भी बात कही। निरीक्षण करने के बाद आजाद ने निर्माण कार्यो की गुणवत्ता से संतुष्टि जाहिर की और इसके लिए सम्बंधित संस्था की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, "इस वर्ष यहां पढ़ाई प्रारम्भ होने की संभावना है जबकि अगले वर्ष से यहां लोगों का इलाज प्रारम्भ होनी की उम्मीद है।"

उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी 16 मई को निर्माणाधीन एम्स का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश दिये थे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने भी इस वर्ष अगस्त से पढ़ाई और अगले वर्ष से स्वास्थ्य सेवायें प्रारंभ होने की उम्मीद जाहिर की थी।

 

More from: Khabar
30872

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020