Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पायल के 'कास्टिंग काउच' के बयान से बॉलीवुड में तूफान !

payal says dibakar casting couch

16 मार्च 2011

मुंबई। कास्टिंग काउच का भूत एक बार फिर बॉलीवुड में घुस आया है। इस बार इस मुद्दे को हवा दी है अभिनेत्री पायल रोहतगी ने। पायल रोहतगी ने यह कहकर सनसनी मचा दी है कि फिल्म निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने फिल्म के बदले 'कम्प्रोमाइज' करने को कहा। इतना ही नहीं, पायल ने आरोप लगाया कि 'शंघाई' फिल्म के ऑडिशन के बहाने दिबाकर ने उनसे शर्ट उतारने के लिए कहा। उन्होंने अश्लील हरकत करने की कोशिश भी की।
 

पायल के मुताबिक, चार महीने पहले उन्होंने दिबाकर को मोबाइल फोन पर संदेश कर अपने बारे में बताया और मिलने का वक्त लिया। दिबाकर से मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। फिर, दिबाकर ने उन्हें शंघाई फिल्म के ऑडिशन के लिए बुलाया और अश्लील हरकत करने की कोशिश की।

उधर, खोसला का घोसला और ओए लकी ओए जैसी फिल्में बना चुके दिबाकर ने इसे पायल को पब्लिसिटी स्टंट बताया है। उन्होंने कहा कि इस बात में नाम मात्र की सचाई नहीं है।

वैसे, बॉलीवुड पंडित भी पायल रोहतगी के आरोपों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसकी वजह पायल रोहतगी का विवादास्पद होना है। पायल ने अभी तक ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। और वो अलग अलग वजहों से सुर्खियां बटोरती रही हैं। बिग बॉस में राहुल महाजन के साथ उनके संबंध भी सुर्खियों में रहे थे।

फिलहाल,कास्टिंग काउच का मामला जरुर उठा है,जिस पर बात होनी चाहिए। पायल भले विवादास्पद हैं,लेकिन यदि उनके आरोपों में जरा भी सचाई है तो इसका खुलासा होना चाहिए।

 

More from: samanya
19247

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020