Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पूजा बेदी के नए कुत्ते का नाम गागा

pooja bedi dogs name is gaaga

18 सितम्बर 2012


मुम्बई| अभिनेत्री पूजा बेदी अपने घर एक नया कुत्ते का पिल्ला लेकर आई हैं और उनकी बेटी आलिया ने उसका नाम अंतराष्ट्रीय पॉप स्टार लेडी गागा के नाम पर रखा है। पूजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मेरी 14 वर्षीय बेटी आलिया, लेडी गागा के बारे में बहुत कुछ जानती है! इसलिए उसने कुत्ते का नाम गागा रख दिया।"


उन्होंने अपने कुत्ते की गले में पट्टा डाले एक फोटो भी पोस्ट की है, जिस पर गागा लिखा हुआ है।


आलिया को यह पिल्ला 42 वर्षीय आकाशदीप सहगल ने तोहफे के तौर पर दिया है। आकाशदीप को 'स्काइ' के नाम से भी जाना जाता है।


पूजा और आकाश में पिछले वर्ष रियलिटी शो 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के दौरान गहरी दोस्ती हो गई थी।

 

More from: Khabar
32880

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020