Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कामुक 'जिस्म 3' को 3डी में बनाऊंगी : पूजा भट्ट

pooja bhatt jism 3 in 3d

22 जुलाई 2012

मुंबई। जिस्म-3 अगर बनी तो थ्रीडी में बनेगी। यूं बनेगी इसलिए क्योंकि पूजा भट्ट का दावा है। पूजा एक दिलचस्प प्रयोग करने के मूड में हैं। उनका कहना है कि कामुक फिल्म को थ्रीडी इफेक्ट के साथ बनाना एक अलग और दिलचस्प प्रयोग होगा। पूजा भट्ट ने इस फिल्म के बारे में अभी कुछ नहीं बताया लेकिन जिस्म-3 की फुलझड़ी जरुर छोड़ दी है।


पूजा ने बताया, "मेरी स्क्रिप्ट पिछले काफी समय से तैयार है। मैं उसे अपने हिसाब से बाहर लेकर आना चाहती हूं। मैं 'जिस्म 3' को 3डी में बनाउंगी। एक कामुक फिल्म को 3डी में बनाना दिलचस्प होगा।"


उन्होंने कहा, "यहां तक कि हमारी योजना 'जिस्म 2' को 3डी में बनाने की थी। लेकिन बाद में हमे लगा कि यह बहुत आगे की बात है।"


जिस्म-3 में कौन कौन काम करेगा, इस बारे में पूजा ने कुछ भी नहीं बताया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, जो भी होगा, वो रोल के मुताबिक होगा।


"मैं अभी फिल्म के कलाकारों के बारे कोई बात नहीं करना चाहती। हमने 'जिस्म 2' में लम्बाई को बढ़ाया है, इसलिए 'जिस्म 3' को इससे बड़ा और अच्छा होना चाहिए। यह हर लिहाज में एक कदम आगे होगी। इसकी शूटिंग अगले वर्ष शुरू हो जाएगी।"


वैसे, पूजा 'जिस्म 2' के प्रदर्शित होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। फिल्म में सनी लियोन, रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म तीन अगस्त को प्रदर्शित होगी।
More from: samanya
31984

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020