Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अजय देवगन के साथ फिल्म बनाएंगे प्रभुदेवा

prabhu wants to make movie with ajay devgan

 
17 जनवरी 2013

मुम्बई।  कोरियोग्राफर-निर्देशक प्रभुदेवा अपनी अगली फिल्म में अजय देवगन को बतौर नायक लेने की योजना बना रहे हैं। प्रभुदेवा सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ लगातार सफलतम फिल्में दे चुके हैं। प्रभुदेवा ने बताया, "मैं अजय को लेकर फिल्म बना रहा हूं। यह कोई रीमेक फिल्म नहीं है। बहुत जल्द मैं उनके साथ फिल्म बनाने वाला हूं पर अभी इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी।"


उन्होंने कहा, "मैं अजय को कुछ समय से जानता हूं। उनके साथ काम करना मजेदार होगा। मैं वास्तव में उनके साथ काम करना चाहता हूं।"


प्रभुदेवा ने 2009 में सलमान अभिनीत फिल्म 'वांटेड' बनाई थी और 2012 में अक्षय को लेकर फिल्म 'राउडी राठौर' बनाई थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर 100 करोड़ का व्यवसाय किया था।


अगले माह प्रभुदेवा शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म 'रैम्बो राजकुमार' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।


अपनी अगली फिल्म 'रमैय्या वस्ता वैय्या' में प्रभुदेवा नए कलाकारों को लेकर काफी खुश हैं।

 

More from: samanya
34377

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020