Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रधानमंत्री जी ! 79वां जन्मदिन मुबारक हो

manmohan singh birthday

26 सितंबर 2011

आज प्रधानमंत्री का 79वां जन्मदिन है। लेकिन जैसा कि पिछले 8 सालों में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का रिकॉर्ड रहा है, वे अपना जन्मदिन अक्सर प्लेन पर ही मनाते हैं। इस बार भी प्रधानमंत्री का जन्मदिन संभवत:प्लेन में ही मनाया जाएगा। सिंह संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में भाग लेने के लिए 6 दिनों की विदेश यात्रा पर न्यूयार्क गये हुए हैं और आज ही वे स्वदेश लौट भी रहे हैं।

प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन पर ज्यादा पार्टी और दिखावे पर यकीन नहीं करते हैं। इसलिए उनका जन्म दिन बेहद की साधारण तरीके से मनाया जाता है। इसबार सिंह के जन्म दिन पर उनका परिवार उनके साथ है। मनमोहन सिंह को पत्नी गुरशरण कौर, और तीन बेटियों में से दो (उपिंदर और अमृत) के साथ बिताने के लिए थोड़ा-सा समय मिल ही गया।

उपिंदर दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहास की प्रोफेसर हैं और उन्होंने छह पुस्तकें लिखी है। अमृत सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा में वरिष्ठ कानूनी सलाहकार हैं। दोनों बेटियां अपने पिता के जन्मदिन की पार्टी में शामिल थीं।

मनमोहन सिंह की तीसरी बेटी दमन सिंह भी लेखिका हैं और काम के बोझ के कारण शायद वह पिता के साथ इस यात्रा में नहीं जा सकी थीं। लिहाजा उन्होंने सम्भवत: दिल्ली से फोन पर अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी।

मनमोहन सिंह अपने जन्मदिन पर किसी तरह का कार्यक्रम नहीं करते हैं। वे जन्मदिन के दिन भी प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच कर 16-18 घंटे काम करने के लिए जाने जाते हैं।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने ‘आईएएनएस’ से कहा, "संयुक्त राष्ट्र महासभा की 66वीं बैठक में भाग लेने के बाद स्वदेश वापसी के क्रम में प्रधानमंत्री सोमवार को या तो फ्रैंकफर्ट में होंगे या एयर इंडिया के विमान से न्यूयॉर्क से फ्रैंकफुर्ट की हवाई यात्रा पर होंगे।"

प्रधानमंत्री बनने 8 सालों की लंबी अवधि में 4 बार सिंह का जन्मदिन प्लेन पर मनाया गया है। जब 2004 में वह पहली बार पीएम बने थे, उन्होंने अपना जन्मदिन जिनेवा से न्यू यॉर्क के रास्ते में एयर इंडिया के बोइंग 747-400 विमान में मनाया था। इस मौके पर मनमोहन ने वहां मौजूद पत्रकारों को बताया था कि 'मुझे अपने जन्म की तारीख पता नहीं है। आज का दिन जन्म की तारीख के तौर पर मेरे स्कूल के रेकॉर्ड में दर्ज है।'

मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में पंजाब के गाह में हुआ था। उनके पिता का नाम सरदार गुरमुख सिंह और माता का नाम अमृत कौर था।

More from: samanya
25380

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020