Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फ्रेश है तेजा, प्रियंका की जोड़ी : अपूर्व लखिया

priyanka and teja s fresh pair in zanjeer


 2 जनवरी 2013
 
मुम्बई।  फिल्म निर्माता अपूर्व लखिया का कहना है कि फिल्म 'जंजीर' के अगले संस्करण में पर्दे पर अभिनेता राम चरण तेजा और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी आश्चर्यजनक रुप से बिल्कुल नई और ताजा लग रही है। लखिया ने कहा, "तेजा और प्रियंका की जोड़ी मेरी उम्मीद से 2,000 गुना ज्यादा अच्छी लग रही है। ये दोनों पर्दे पर आश्चर्यजनक रूप से बिल्कुल नए व ताजातरीन लग रहे हैं।"


यह फिल्म 1973 में आई 'जंजीर' का नया संस्करण है।


प्रियंका ने हैदराबाद में इसकी शूटिंग शुरू की।


लखिया ने कहा, "हैदराबाद में इसकी शूटिग करना बेहतरीन रहा। हमने फिल्म की शूटिंग का दूसरा कार्यक्रम पूरा कर लिया है। फिल्म काफी अच्छी बनी है एक निर्देशक होने के नाते मैं बस यही कह सकता हूं।"

More from: samanya
34238

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020