3 अक्टूबर 2012
मुम्बई। बॉलीवुड में एक दशक से अधिक वक्त गुजार चुकी प्रियंका चोपड़ा अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय संगीत एलबम 'इन माय सिटी' के आधिकारिक वीडियो की शूटिंग से पहले खासी घबराई हुई हैं। प्रियंका ने लास एंजेलिस से अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "'इन माय सिटी' के आधिकारिक वीडियो की शूटिंग का पहला दिन! पहली बार काम करने जैसा महसूस कर रही हूं! मुझे याद नहीं कि मैंने आखिरी बार इस तरह की घबराहट और डर कब महसूस किया।"
वह वीडियो के लिए कई बार अभ्यास भी कर चुकी हैं। वीडियो में वह अपनी देसी गर्ल की पहचान के अनुसार भारतीय ठुमके भी लगाती नजर आएंगी।
उन्होंने लिखा, "आइये दुनिया को दिखाते हैं, ठुमके क्या हैं!! मैं इसे देसी शैली में कर रही हूं।"
राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी प्रियंका ने अपनी एलबम का पहला गीत सितम्बर में प्रदर्शित किया था। उनकी पूरी एलबम कुछ समय बाद प्रदर्शित हो जाएगी।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।