Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वरुण ने रचाई यामिनी संग शादी, सोनिया परिवार रहा नदारद

priyanka gandhi, not come varun gandhi, yamini roy

6 मार्च, 2011

वाराणसी। बीजेपी के फायरब्रांड नेता वरुण गांधी की कोलकाता की ग्राफिक डिजाइनर यामिनी राय से शादी पर सबकी निगाह थी। एक तो यह हाईप्रोफाइल शादी थी। दूसरा, सवाल यही था कि क्या इस शादी के जरिए गांधी परिवार की रिश्ते की गांठ कुछ खुलेगी। लेकिन, इस शादी में सोनिया गांधी नहीं आई। राहुल गांधी का पैर फ्रैक्चर है और वो भी नहीं आए। इस शादी में प्रियंका के आने की संभावना थी, लेकिन वह भी नहीं आई। हालांकि, वरुण ने इस बारे में सफाई दी कि तबियत खराब होने की वजह से प्रियंका शादी में शरीक नहीं हो पाई। वरूण ने मंदिर के बाहर संवाददाताओं से रूबरू होते हुए कहा, "प्रियंका की तबीयत खराब थी इसलिए वह शादी में शरीक नहीं हो पाईं।"

वरूण से जब यह पूछा गया कि शादी के बाद कैसा महसूस हो रहा है, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है।" इस बीच, मेनका गांधी ने वाराणसी की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि शादी बेहतर तरीके से हो गई। लेकिन, जब उनसे पूछा गया कि सोनिया गांधी के परिवार से कोई शादी में नहीं आया तो मेनका ने जवाब दिया- जिसे आना चाहिए था,वो सभी इस शादी में आए।

वरूण की मां मेनका गांधी से यह पूछने पर कि वह नव दम्पति को क्या शुभकामना देना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा, "वरूण और यामिनी को पूरे देश के आर्शिवाद की जरूरत है।"

उल्लेखनीय है कि ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं थी कि वरूण की शादी में उनकी चचेरी बहन प्रियंका अपने बच्चों के साथ पहुंच सकती हैं। दरअसल, प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पिछले हफ्ते कहा था कि वो वरुण की शादी में शरीक हो सकते हैं। वरुण भी प्रियंका के करीबी रहे हैं और प्रियंका की शादी में वरुण पहुंचे थे।

More from: Khabar
18977

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020