2 जून 2012
रांची। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दुर्गा नाम की बाघिन के बाद अब रांची के बिरसा मुंडा चिड़ियाघर की एक शेरनी को गोद लिया है। शनिवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया, "हमें प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन से दो लाख रुपये का चेक मिला है। उन्होंने सुंदरी नाम की शेरनी को गोद लिया है।"
उनके साथ 30 अप्रैल 2013 तक अनुबंध किया गया है। अधिकारी ने कहा कि प्रियंका ने पिछले वर्ष दुर्गा नाम की बाघिन को गोद लिया था। यह अनुबंध बीती 30 अप्रैल को समाप्त हो गया।
बीते वर्ष रांची चिड़ियाघर ने जानवरों को गोद लेने के लिए एक योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत कोई भी व्यक्ति जानवरों को एक से 11 वर्षो तक गोद ले सकता है।
इस धन का इस्तेमाल जानवरों के पालन पोषण और लोगों में वन्यजीवन के प्रति जागरुकता लाने के लिए किया जाता है।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।