Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ममता का कार्टून बांटने के आरोप में प्रोफेसर गिरफ्तार

mamata banerjee cartoon, mamta professor arrested on charges distributing mamta cartoon

13 अप्रैल 2012

कोलकाता |  पश्चिम बंगाल में जादवपुर विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी तथा पार्टी के कुछ अन्य नेताओं का अपमानजनक कार्टून बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "अम्बिकेश महापात्र नाम के प्रोफेसर को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया। उनके खिलफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

कार्टून सत्यजीत रे की फिल्म 'सोनार केल्ला' पर आधारित है, जिसमें ममता और रेल मंत्री मुकुल राय को पार्टी के सांसद दिनेश त्रिवेदी से निपटने के तरीकों पर चर्चा करते हुए दिखाया गया है। रेल बजट में किराया वृद्धि के बाद ममता और पार्टी के दबाव में त्रिवेदी को रेल मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

प्रोफेसर की गिरफ्तारी की चौतरफा आलोचना हुई है। तृणमूल के ही बागी सांसद कबीर सुमन ने कहा, "मैंने कार्टून देखा है, लेकिन मैं समझ नहीं पा रहा कि यह किस प्रकार साइबर अपराध है। यह हास्य व्यंग्य के रूप में बनाया गया है। यदि आज उन्हें गिरफ्तार किया गया है तो कौन जानता है कल हमें भी गिरफ्तार किया जा सकता है।"

More from: Khabar
30515

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020