Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पृथ्वी ने रानी, वैभवी को प्रभावित किया

prtihvi and vaibhavi were impresses by rani muherjee

17 सितम्बर 2012


मुम्बई| रानी मुखर्जी अभिनीत आगामी फिल्म 'अइय्या' में अभिनेता के तौर पर काम कर रहे दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक गाने की शूटिंग के दौरान सभी को अचम्भित कर दिया।


ख़बर है कि "नृत्य निर्देशक वैभवी मर्चेट और अभिनेत्री रानी मुखर्जी फिल्म में आइटम नम्बर को लेकर बहुत डरे हुए थे। पृथ्वीराज से पहली मुलाकात के बाद उन्हें लगा कि वह बहुत संकोची स्वभाव के हैं। लेकिन पहले दिन के रिहर्सल के बाद ही उन्होंने सभी को चौंका दिया। डांस फ्लोर पर उनका बिल्कुल अलग रूप देखने को मिला।"


फिल्म 'अइय्या' एक मराठी लड़की मीनाक्षी देशपांडे की कहानी है, जो बॉलीवुड के सपनों में खोई रहती है और एक मलयाली व्यक्ति को लुभाने का प्रयास करती है। मीनाक्षी देशपांडे का किरदार रानी मुखर्जी ने निभाया है, जबकि मलयाली व्यक्ति का किरदार पृथ्वीराज ने निभाया है।


फिल्म में रानी के तीन आइटम नम्बर हैं। अनुराग कश्यप की यह फिल्म 12 अक्टूबर को प्रदर्शित होने जा रही है।

More from: Khabar
32865

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020