Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पंजाब में भाजपा के सभी 5 मंत्रियों का इस्तीफा

punjab-bjp-ministers-resign-05201112
12 मई 2011
 

चंडीगढ़। पंजाब की प्रकाश सिंह बादल सरकार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी पांच मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। राज्य में पार्टी मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप के बाद भाजपा आलाकमान के निर्देश पर सभी मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया।
 
पार्टी के एक नेता ने बताया कि पांचों मंत्रियों ने भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शांता कुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने वाले पांच मंत्रियों में मनोरंजन कालिया , स्वर्ण राम, तीक्ष्ण सूद, लक्ष्मीकांत चावला और मोहन लाल है जबकि दो मुख्य संसदीय सचिव अरुणेश शंकर और सुखपाल सिंह नन्नू ने भी त्यागपत्र दिया है।
 
इस्तीफा देने के बाद सभी मंत्री मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से भी मिले। शांता कुमार ने सभी मंत्रियों के इस्तीफे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सौंप दिए। बादल ने सभी मंत्रियों के इस्तीफे राज्यपाल शिवराज सिंह पाटील को भेज दिए।

गौरतलब है कि बीजेपी कोटे से वरिष्ठ मंत्री मनोरंजन कालिया और स्वर्ण राम के एक जमीन सौदे में रिश्वत लेने के आरोपों के बाद बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में बीजेपी मंत्रियों के इस्तीफे पर फैसला हुआ था।

मनमोहन सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर हमलावर रुख अपनाती रही भारतीय जनता पार्टी के लिए अपना घर साफ करने के लिए भी पंजाब में अपने मंत्रियों का इस्तीफा मजबूरी बन गया था।

More from: Khabar
20684

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020