Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शारीरिक बारीकियां सीखना मुश्किल था : पूरब

purab-kohli-modle-26022014
26 फरवरी 2014
मुंबई|
पूरब कोहली आगामी फिल्म 'जल' में एक गोताखोर की भूमिका निभा रहे हैं। वह कहते हैं कि उनके लिए किरदार की शारीरिक बारीकियों को सीखना सबसे मुश्किल था। जलसंकट की पृष्ठभूमि वाली 'जल' बक्का की कहानी है। बक्का एक ऐसा आदमी है जिसमें रेगिस्तान में पानी ढूंढने की विशेष क्षमता है।

पूरब ने यहां मंगलवार को फिल्म झलकी के लांच के मौके पर बताया, "मेरे लिए रण और कच्छ में रहने वाले लोगों की बोली, उनका रहन-सहन और ऊंट पर बैठकर सवारी करना सीखना एक चुनौती थी। फिल्म में मारधाड़ का एक पूरा दृश्य ऊंट चलाते हुए है।"

उन्होंने बताया, "मेरे ख्याल से मेरे लिए सबसे मुश्किल हिस्सा किरदार की शारीरिक बारीकियां सीखना था।"

उनकी कोशिशों ने उनकी मदद की।

अभिनेता ने बताया, "इस फिल्म के जरिये मैं रण और कच्छ के लोगों को और अच्छे से जान पाया और इससे उन्हीं की तरह व्यवहार करना आसान हो गया।"

गिरीश मलिक निर्देशित 'जल' में कीर्ति कुलकर्णी, तनीषा चटर्जी और अन्य कलाकार हैं।
More from: Entertainment
36375

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020