Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मैहर की शारदा देवी की मूर्ति से लिपटा अजगर

python-in-maihar-temple-06201109

9 जून 2011    

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित मैहर की शारदा देवी की मूर्ति से एक अजगर लिपटा मिला। इस अजगर को सुरक्षित निकाल लिया गया।

मंदिर के पुजारी मोहन द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार की सुबह मूर्ति के उपरी हिस्से में अजगर नजर आया। यह अजगर मूर्ति से लिपटा था। वह कहते हैं कि मंदिर के गर्भगृह तक किसी जीव या जंतु के जाने के लिए छेद तक नहीं हैं, ऐसे अजगर का प्रतिमा तक पहुंचना अचरज में डालने वाला है।

वन अधिकारी आर. एल. प्रजापति के अनुसार मंदिर में अजगर के होने की सूचना मिलने पर विभाग का अमला मौके पर पहुंचा तथा अजगर को अपने कब्जे में लिया।

अजगर शारदा देवी की मूर्ति से लिपटा रहा और श्रद्धालु अपनी पूजा अर्चना करते रहे। श्रद्धालु मूर्ति से अजगर के लिपटने को चमत्कार मान रहे हैं।

More from: Rang-Rangili
21486

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020