Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राहुल गांधी के पास स्पष्ट सोच नहीं : भाजपा

rahul gandhi did not have clear thinking

10 जुलाई 2012

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि राहुल के पास कोई स्पष्ट सोच नहीं है। खुर्शीद ने समाचार पत्र 'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए साक्षात्कार में सोमवार को कहा था कि कांग्रेस को राहुल से 'वैचारिक निर्देश' नहीं मिल रहा है और उन्होंने अब तक अपने विचारों तथा सोच का संक्षिप्त प्रदर्शन ही किया है।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि खुर्शीद के बयान से स्पष्ट है कि कांग्रेस दिशाहीन है। खुर्शीद का बयान उनके विचारों की पुष्टि करता है।

प्रसाद ने कहा, "हैरान करने वाली बात यह है कि यह बयान कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री की ओर से आ रहा है। यदि उनका ऐसा कहना है कि कांग्रेस दिशाहीन है तो देश की स्थिति खतरे में है।"

प्रसाद ने राहुल पर खुर्शीद के बयान को हास्यास्पद करार दिया। उन्होंने कहा, "उन्होंने (खुर्शीद) कहा कि राहुल ने अपने विचारों तथा सोच का संक्षिप्त प्रदर्शन किया है, इसका अर्थ है कि राहुल के पास कोई स्पष्ट विचार नहीं है, जिसकी पुष्टि सरकार के वरिष्ठ मंत्री भी कर रहे हैं।"

प्रसाद ने कहा कि खुर्शीद का बयान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कामकाज पर भी उंगली उठाता है। उन्होंने कहा, "अनिश्चितता की स्थिति देश के लिए ठीक नहीं है।"

 

More from: samanya
31755

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020