Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राहुल का मुलायम पर प्रहार महज नाटक : भाजपा

rahul hits on mulayam just a drama bjp

15 दिसम्बर 2011

लखनऊ।  भारतीय जनता पार्टी (भाजप) ने उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा लगातार समाजवादी पार्टी (सपा) पर किए जा रहे तीखे प्रहारों को महज एक नाटक बताया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने यहां संवाददाताओं से कहा, "एक तरफ कांग्रेस महासचिव मुलायम और उनके पुत्र अखिलेश यादव पर राजनीतिक प्रहार करने का नाटक कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राहुल को काले झंडे दिखाने वाले अपने कार्यकर्ताओं को मुलायम सिंह पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं।"

पाठक ने कहा, "संसद में बुधवार को कालेधन के मुद्दे पर हुई चर्चा के समय सदन का बहिष्कार कर सपा ने अप्रत्यक्ष रूप से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की मदद की और साबित कर दिया कि वह कांग्रेस की 'बी' टीम है।"

पाठक ने कहा कि सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) दिल्ली में हर मौके पर संप्रग सरकार को बचाने का प्रयास करती रही हैं। तीनों में अंदरूनी सांठगांठ है और एक-दूसरे का विरोध केवल छलावा है।

More from: Khabar
27504

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020