Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राहुल संग परिणय सूत्र में बंधेंगी चिन्मयी

rahul-ravindran-chinmayi-16092013
16 सितम्बर 2013
चेन्नई|
दक्षिण भारतीय अभिनेता राहुल रविंद्रन अगले साल गायिका-डबिंग कलाकार चिन्मयी श्रीपदा संग परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। दोनों के माता-पिता विवाह के लिए राजी हैं। राहुल ने आईएएनएस को बताया, "सब लोग ऐसे बातें कर रहे हैं मानो हम कल ही शादी कर रहे हैं, लेकिन यह संभवत: अगले साल होगी। मैं और चिन्मयी एक-दूसरे को कुछ ही महीनों से जानते हैं और हमारे माता-पिता मिले और शादी के लिए मान गए।"

आगे उन्होंने कहा, "यह प्रेम होने के बाद माता-पिता की सहमति से होने वाली शादी है।"

तमिल फिल्म 'मोस्कोविन कावेरी' से अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत करने वाले राहुल, 'अंदाला राक्षसी' और 'पेल्ली पुस्थकम' जैसी फिल्में कर चुके हैं।

उन्हें फिलहाल अपनी आगामी तमिल फिल्म 'वणक्कम चेन्नई' के प्रदर्शन का इंतजार है।

वहीं, चिन्मयी को 'सहाना', 'सारा सारा' और 'अनबिल अवान' जैसी अतिसफल फिल्मों के लिए जाना जाता है।

वह हिन्दी फिल्मों जैसे 'गुरु', 'दिल्ली-6', 'लम्हा' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' में गाने भी गा चुकी हैं।
More from: Khabar
35224

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020