Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मप्र में बारिश

rain in mp

19 जून 2012

भोपाल। मध्य प्रदेश में जारी बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य में लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सो में जारी बारिश के दौर से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और अब अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बीते 24 घंटों में राजधानी भोपाल में आठ मिलीमीटर, ग्वालियर में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के अनेक हिस्सों में आगामी समय में बारिश के आसार बने हुए हैं।

More from: Khabar
31318

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020