Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र में बारिश ने किया मौसम खुशनुमा

rain-made-pleasent-weather-in-u.p

14 जून 2011   

लखनऊ। लगातार चिलचिलाती धुप और तेज गरमी के बाद आखिरकार मौसम ने अपना मिजाज बदला और उप्र में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की और मध्यम बारिश की फुहारों से मौसम खुशनुमा हो गया है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया, "पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बारिश की दशाएं बनी हैं। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं।"

मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक इलाहाबाद में 12.4, इटावा में 1.0, मिर्जापुर में 0.4 मिलीमीटर के साथ सबसे ज्यादा गोरखपुर में करीब 20.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बारिश की फुहारों से मौसम में हुए बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

मंगलवार सुबह लखनऊ का तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं आगरा का एक डिग्री की गिरावट के साथ 27.8 और इलाहाबाद का तीन डिग्री की कमी के साथ 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

More from: Khabar
21664

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020