Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राजधानी लखनऊ सहित उप्र के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश

rainfall-in-up

26 अप्रैल 2011

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद भी आसमान में बादल के छाये होने से लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में जहां 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई वहीं गोरखपुर में 9.6 और सबसे ज्यादा बहराइच में 11.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते बारिश की दशाएं बनीं।

उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की और मध्यम बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा। बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

More from: Khabar
20300

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020