Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'बिग बॉस 6' से बाहर हुए राजीव

rajeev paul out from big boss

 12 जनवरी 2013

मुम्बई।  डेलनाज ईरानी के बाद उनके पूर्व पति राजीव पॉल भी विवादास्पद रियलिटी शो 'बिग बॉस 6' के घर से बाहर हो गए हैं। राजीव शो के शनिवार को होने वाले ग्रैंड फिनाले से एक दिन पहले घर से बाहर हुए हैं। उनके बेघर होने की घोषणा शो के प्रस्तोता सलमान खान ने की।


बीते वर्ष अक्टूबर में शो की शुरुआत के बाद से राजीव घर का हिस्सा थे। इमाम सिद्दीकी को छोड़कर उनके घर में सभी प्रतिभागियों से अच्छे सम्बंध थे। दोनों अक्सर एक दूसरे को काफी बुरा भला बोलते रहते थे।


मॉडल साना खान से राजीव की नजदीकियां घर में सभी के लिए बातचीत का मुद्दा थी, लेकिन दोनों हमेशा खुद को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते थे।


राजीव के घर से बाहर होने के बाद बिग बॉस के घर में साना, इमाम, निकेतन मधोक और उर्वशी ढोलकिया बचे हैं। शो के विजेता को 50 लाख का ईनाम दिया जाएगा।


 

More from: Entertainment
34345

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020