24 सितम्बर 2012
मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव का कहना है कि बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म 'अता पता लापता' में उन्होंने संगीत के क्षेत्र में अपने पिछले 10 साल के अनुभव को उड़ेल दिया है। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म लोगों को पसंद आएगी। फिल्म का संगीत जारी करते हुए राजपाल ने शनिवार को कहा, "यह एक संगीतमय फिल्म है। मैंने इसमें वह हर चीज शामिल करने की कोशिश की है, जो पिछले 10 वर्षो में मेरे आसपास हुई। जो फिल्म की गहराई को समझ पाएंगे उन्हें पूरी फिल्म पसंद आएगी, जबकि शेष इसके संगीत को पसंद करेंगे।"
फिल्म 'अता पता लापता' का लेखन व निर्देशन स्वयं राजपाल ने किया है। 12 अक्टूबर को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में असरानी, आशुतोष राणा, विजय राज, मुकेश तिवारी तथा दिवगंत दारा सिंह ने भूमिका निभाई है। इसमें राजपाल भी अभिनय कर रहे हैं।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।