Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रामदेव और अन्ना साथ करेंगे अनशन

ramdev and anna will anshan together

2 जून 2012

नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव और सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने काले धन और सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर एक साथ अनशन पर बैठेंगे। यह घोषणा शुक्रवार को की गई।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बाबा रामदेव ने कहा, "प्रदर्शन राजधानी के जंतर मंतर, सभी राज्यों की राजधानियों और देशभर के 650 जिलों में एक साथ किया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि रविवार को एक दिन का अनशन होगा जिसमें अन्ना हजारे उनका साथ देंगे।

टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और किरण बेदी भी प्रदर्शन शामिल होंगी।

ज्ञात हो कि वर्ष 2006 से 2009 के दौरान कोयला आवंटन में कथित घोटाले को लेकर टीम अन्ना ने सीधे प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है तथा उनके मंत्रिमंडल के 14 मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देश पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कोयला घोटाले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन टीम अन्ना को जांच में निष्पक्षता पर संदेह है।

योग गुरु ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन सुबह छह बजे से शुरू होगा।

बाबा रामदेव सुबह 10 बजे राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद जंतर मंतर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में हजारों लोगों के शामिल होने की सम्भावना है।

बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार को विदेशी बैंकों में छिपाए गए काले धन को वापस लाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "हमारा प्रदर्शन काले धन और सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा मजबूत लोकपाल के लिए है। तीन जून को शुरू हो रहा हमारा प्रदर्शन चार चरणों में चलेगा। हम उसी दिन आगे की रणनीति भी तय करेंगे।"


 

More from: Khabar
31016

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020