Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सेना प्रमुख को आंदोलन से जोड़ना चाहते हैं रामदेव

ramdev, baba ramdev, army chief, army chief vk singh

 5 अप्रैल, 2012

पटना। योग गुरु बाबा रामदेव ने सेना प्रमुख जनरल वी़ क़े सिंह को सेवानिवृत्त होने के बाद काले धन और भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ने का न्योता देते हुए उनसे इस अभियान को धार देने की अपील की। पटना में पतंजलि के उत्पादों को लांच करने के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय आंदोलन समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख नौकरी पूरी करने के बाद इस समिति से जुड़ें और भ्रष्टाचार और काले धन की लड़ाई लड़ें। तनाव और चिन्ता से छुटकारा पाने के लिए बाबा ने जनरल को योग शिविर में भी हिस्सा लेने की सलाह दे डाली।

रामदेव ने कहा कि तीन जून को नई दिल्ली में होने वाले आंदोलन में उनके साथ समाजसेवी अन्ना हजारे भी होंगे। सभी राजनीतिक दलों को भी अपने आंदोलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन केवल बाबा का नहीं है बल्कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का आंदोलन है। उनके आंदोलन में कोई पक्षपात नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इस बार बहुत बड़ा इतिहास रचा जाएगा।

उन्होंने बिना किसी का नाम लिये कहा कि आज जिस परिवार को लंगोट और धोती में कोई निष्ठा नहीं है वह आज गांधी परिवार का सदस्य बना हुआ है। यह समझने की जरूरत है कि कैसे एक परिवार ने गांधी के नाम पर एकाधिकार कर रखा है। उन्होंने कहा कि उनके विचार से सच्चे हिन्दुस्तानी को ही नाम के साथ गांधी लगाने का हक होना चाहिए।

More from: Khabar
30346

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020