Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सिर्फ फिल्म दिखा सकती है '26/11' का दर्द : रामगोपाल वर्मा

ramgopal says about 26 11

 11 जनवरी 2013

मुम्बई। फिल्म निर्माता निर्देशक रामगोपाल वर्मा का मानना है कि मुम्बई में हुए आतंकवादी हमले की कहानी सिर्फ फिल्म के जरिए ही दिखाई जा सकती है। वर्मा ने इस घटना पर आधारित फिल्म 'द अटैक्स ऑफ 26/11' का निर्देशन किया है। इस आतंकवादी घटना में 166 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। वर्मा ने ट्विटर पर लिखा, "26/11 भारत की त्रासदीपूर्ण घटनाओं में से एक रही है, कैंडल मार्च और टेलीविजन बहस की अपेक्षा एक फिल्म के जरिए इस दर्द को सही रूप में बयां किया जा सकता है।"


फिल्म की कहानी 10 आतंकवादियों द्वारा इस हमले को अंजाम देने पर आधारित है।


इस फिल्म में उन्होंने हमले में पकड़े गए एकमात्र जीवित बचे आतंकवादी अजमल आमिर कसाब की फांसी की घटना को भी चित्रित किया है जिसे 21 नवम्बर 2012 को फांसी दे दी गई थी।


'द अटैक्स ऑफ 26/11' में नाना पाटेकर और संजीव जायसवाल ने मुख्य भूमिका निभाई है।

More from: Khabar
34334

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020