Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

तमिल में भी बन सकती हैं 'बर्फी!'

ranbeer kapoor barfi can be made in tamil

2 अक्टूबर 2012


चेन्नई। बॉलीवुड में सफलता हासिल करने के बाद फिल्म 'बर्फी!' के अब तमिल भाषा में भी बनने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि इस परियोजना के लिए दक्षिण फिल्मों के शीर्ष अभिनेता ने भी अपनी दिलचस्पी दिखाई है। 'डिजनी यूटीवी' के धनंजयन ने बताया, "अभी 'बर्फी!' के रिमेक के बारे में बात करना बहुत जल्दी होगा। हालांकि एक शीर्ष अभिनेता ने फिल्म में दिलचस्पी जाहिर की है और एक बढ़िया निर्देशक भी फिल्म बनाने के लिए राजी हो गए हैं।"


उन्होंने कहा, "पुष्टि हो जाती है, तो फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष फरवरी-मार्च तक शुरू हो जाएगी।"


अनुराग बसु के निर्देशन में बनी 'बर्फी!' एक मूक-बधिर लड़के (रणबीर कपूर )और ऑटिस्टिक लड़की (प्रियंका चोपड़ा) पर आधारित है।


लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 98.8 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।


'बर्फी!' को ऑस्कर पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी के लिए भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है।

 

More from: Khabar
33157

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020