Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अनुराग बसु की 'बर्फी' ने मारा शतक !

ranbeer kapoor barfi made hundred crore

2 अक्टूबर 2012


नई दिल्ली। अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी!' 100 रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। ऑस्कर में विदेशी भाषा श्रेणी में भारत की ओर से भेजे जाने के लिए चयनित होने के बाद यह फिल्म की एक और उपलब्धि है। रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा, इलियाना डी'क्रूज अभिनीत फिल्म दर्शकों को खींचने में कामयाब रही। इस फिल्म के निर्माण पर करीब 30 करोड़ रुपये की लागत आने की बात कही गई है।


फिल्मों के व्यवसाय का विश्लेषण करने वाले तरन आदर्श ने ट्विटर पर लिखा, "रणबीर कपूर 'बर्फी!' के साथ 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गए, जबकि प्रियंका चोपड़ा की 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली 'अग्निपथ' के बाद यह दूसरी फिल्म है।"


इस साल अब तक 'हाउसफुल 2', 'राउडी राठौर', 'बोल बच्चन' और 'एक था टाइगर' जैसी फिल्में 100 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं।


डिजनी यूटीवी के स्टूडियो में इंडिया थियेट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन के निदेशक गौरव शर्मा ने कहा, "फिल्म 'बर्फी!' बॉक्स ऑफिस पर खूब चली और यह अब भी सिनेमाघरों में अच्छी चल रही है। हमें उम्मीद है कि इस सप्ताह इसके 200 और शो होंगे।"

 

More from: Khabar
33159

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020