Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पसंद की लड़की मिल जाए तो शादी कर लूंगा : रणबीर

ranbeer kapoor said according to him when he gets girl he will marry to that

26 सितम्बर 2012


नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि वह शादी करना पसंद करेंगे और उन्हें तो बस उस दिन का इंतजार है, जब वह अपने लिए मनपसंद लड़की ढूंढ़ लेंगे। रणबीर ने 'ओए 104.8 एफएम' रेडियो स्टेशन पर कहा, "अगर मैं मनपंसद लड़की ढूंढ़ लेता हूं, तो मैं शादी करना पसंद करूंगा।"


दीपिका पादुकोण, नरगिस फाकरी और कैटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियों के साथ अपने सम्बंधों को लेकर रणबीर काफी चर्चाओं में रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि एक दिन वह सच्चे प्यार को खोज लेंगे।


हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'बर्फी!' की सफलता से प्रफुल्लति रणबीर ने कहा, "मैं हमेशा से सोचता रहा हूं कि मुझे अपने जीवन में सच्चा प्यार मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि मैं वास्तव में उस लड़की को जल्द ही खोज लूंगा, जिसके साथ मैं अपना पूरा जीवन गुजार संकूगा।"


'बर्फी!' में रणबीर ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया है।


रणबीर अपनी अगली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।

 

More from: Khabar
33061

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020