Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रणबीर की भूख बढ़ी, मांग ली ज्यादा रकम

ranbir increases his prize money

4 सितम्बर 2012


नई दिल्ली। डायरेक्टर अभिनव कश्यप को फिल्म 'बेशर्म' बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खबर है कि फिल्म की निर्माण कंपनी ने आखिरी टाइम पर अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। इसलिए, 'बेशर्म' फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर ने अभिनव की फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया।


खबर है कि अभिनव ने इस साल के आखिर में रिलीज होने वाली फिल्म को ही बंद करने का फैसला कर लिया है और बताया जा रहा है कि रणबीर के फिल्म में न काम करना की वजह, इसकी प्रॉडक्शन कंपनी का पीछे हटना है।


अभिनव ने रणबीर को उनकी मांगी गई रकम की एक तिहाई देने की बात कही तो रणबीर इससे काफी अपसेट हो गए। यही नहीं, रणबीर के पापा ऋषि कपूर ने भी इन शर्तों पर काम करने से साफ इनकार कर दिया।

More from: Khabar
32624

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020