Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रानी को मिली बेली डांस की चुनौती!

rani got challange to belly dance

 
4 अक्टूबर 2012

मुम्बई। अभिनेत्री रानी मुखर्जी को हास्य कलाकार भारती सिंह ने बेली डांस की चुनौती दी थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। अभिनेत्री ने अपनी आने वाली फिल्म 'अईया' के एक गीत में यही डांस किया है। अपने बड़े पेट पर नाज करने वाली भारती ने छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 5' के दौरान अभिनेत्री कैटरीना कैफ को भी बेली डांस की चुनौती दी थी। इस बार उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस के अजूबे' की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसी ही चुनौती रानी मुखर्जी को दे डाली।


एक सूत्र ने बताया कि भारती ने रानी को बेली डांस प्रतियोगिता की चुनौती दी और जिसे अभिनेत्री ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। दोनों ने रानी की फिल्म के गीत 'अगा बाई' पर ठुमके लगाए।


इस महीने की 12 तारीख को प्रदर्शित हो रही इस फिल्म में रानी ने लावणी नृत्य भी किया है।

 

More from: samanya
33185

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020