Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ईश्वर मेरा जीवन साथी चुनेगा रानी मुखर्जी

rani says about her life patner


 14 अक्टूबर 2012

नई दिल्ली।  फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने जीवन साथी के चुनाव का फैसला भगवान के ऊपर छोड़ दिया है। रानी मुखर्जी ने इंडिया टीवी पर रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में एक सवाल के जवाब में कहा, "मेरा नाम कई लोगों के साथ जोड़ा गया है, लेकिन ऊपर वाला तय करेगा कि मेरा जीवनसाथी कौन बनेगा।"


रानी मुखर्जी की नई फिल्म अइया शुक्रवार को रिलीज हुई। उन्होंने मीडिया में आ रही खबरों को पूरी तरह नकार दिया कि गुप्त रूप से उसने फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा से विवाह कर लिया है। आदित्य चोपड़ा प्रख्यात फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के ज्येष्ठ पुत्र हैं।


उन्होंने कहा, "मीडिया अभी तय नहीं कर पाई है कि विवाह किस वर्ष हुआ। यह 2007 में हुआ, या 2009 में या 2012 में हुआ। उन्हें पहले तय कर लेने दीजिए।"


उन्होंने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि इस देश के लोग मुझे बेटी समझते हैं और मेरी शादी की चिंता करते हैं, लेकिन जन्म, मृत्यु और विवाह ऊपर वाले के हाथ में है और जो आदेश होगा, वही होगा।"

 

More from: Khabar
33377

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020