Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बाल गृह में बच्ची से दुष्कर्म, चपरासी गिरफ्तार

minor girl raped in allahabad, rape with minor girl in juvenile home guard arrested

6 अप्रैल 2012
 
लखनऊ |  इलाहाबाद में राजकीय बाल संरक्षण गृह के चपरासी को 10 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि चपरासी की शिकार बाल संरक्षण गृह की अन्य लड़कियां भी हो सकती हैं। शहर के शिवकुटी इलाके के राजकीय बाल संरक्षण गृह के चपरासी विद्या भूषण (44 वर्ष) को गुरुवार रात वार्डन की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। इस संस्थान में 10 साल तक की लड़कियों को रखा जाता है और विद्या यहां पिछले पांच साल से कार्यरत था।

इलाहाबाद के पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने शुक्रवार को को बताया, "बाल संरक्षण गृह से गोद ली गई एक बच्ची ने माता-पिता को अपने साथ हुए दुराचार के बारे में बताया, तो मामले का खुलासा हुआ। उस बच्ची के माता पिता ने वार्डन के साथ मिलकर पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद रात को कार्रवाई की गई।"

चौहान ने कहा, "हमें आशंका है कि पांच साल से कार्यरत इस चपरासी ने अन्य बच्चियों का भी यौन शोषण किया होगा। इसी के मद्देनजर आज बाल गृह की सभी बच्चियों से इस सम्बंध में पूछताछ की जाएगी।"

चौहान ने कहा, "पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी विद्या किसी अन्य घिनौने कृत्य में शामिल था?"

More from: samanya
30354

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020