Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रवि चोपड़ा को अस्पताल से छुट्टी मिली

ravi chopra from hospital


 3 नवंबर 2012

मुम्बई। फिल्मकार रवि चोपड़ा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 66 साल के चोपड़ा का फेफड़े की बीमारी की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, "हां, रवि चोपड़ा को एक अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें आईसीयू में रखा गया था लेकिन 26 अक्टूबर को उन्हें छुट्टी दे दी गई।"

सूत्र ने कहा कि चोपड़ा को चिकित्सकों ने पूर्ण विश्राम की सलाह दी है।


परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा, "हां, वह घर लौट चुके हैं लेकिन उनकी हालत पूर्ववत बनी हुई है। वह पूर्ण विश्राम कर रहे हैं।"


मरहूम फिल्मकार बीआर चोपड़ा के पुत्र रवि चोपड़ा को उनकी कामयाब फिल्मों 'द बर्निग ट्रेन (1980)', 'आज की आवाज (1984)', 'बागबां (2003)' और 'बाबुल (2006)' के लिए याद किया जाता है।


 

More from: Khabar
33615

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020