Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रियल लाइफ ऑफ ए सुपर मॉडल

real-lifeof-supermodel-film-13082013
१३ अगस्त २०१३
आने बाली फ़िल्म `रियल लाइफ ऑफ सुपर मॉडल’! इन दिनों सच्ची कहानियों पर फ़िल्में बनाने का सिलसिला तेज हो गया है। अब एक सुपर मॉडल की ज़िंदगी पर फ़िल्म बनाई जा रही है, जिसमें प्रमुख भूमिका निभा रही हैं वीना मलिक। फ़िल्म का नाम भी है – `रियल लाइफ ऑफ सुपर मॉडल’! अन्य भूमिकाओं में जैकी श्रॉफ, अश्मित पटेल आदि कलाकार नज़र आएंगे।
 
पिछले दिनों इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया। निर्देशक नवीन बत्रा ने बताया कि यह फ़िल्म दरअसल, मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक लड़की के सपनों और संघर्ष की कहानी सुनाती है।
 
बत्रा के मुताबिक, एक अंतरराष्ट्रीय फैशन स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए छोटे-से शहर की लड़की फिजी आइसलैंड पहुंच जाती है। वहां चार अन्य मॉडल्स भी होती हैं। इसके बाद शुरू होता है प्रतिस्पर्धा का दौर...।
 
अंत में उस लड़की का क्या होता है, यही सस्पेंस फ़िल्म में रचा गया है। संगीत शेज़वुड आशिष ने दिया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी बाशींलाल सैयद की है। कंवर जनेजा, हरी शंकर, दिनेश रघुवंशी ने गीत लिखे हैं।
More from: Entertainment
34953

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020