Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र में उमस से राहत

relief from humidity in up

11 जुलाई 2012

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के भीतर सूबे के मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि अगले 24 घंटों के भीतर मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं है। राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश होने की सम्भावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को राजधानी लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 30.2 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 

More from: samanya
31763

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020