Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया अगले महीने करेंगी शादी?

rhea-kapoor-bollywood-07292013
29 जुलाई 2013
मुंबई|
आम तौर पर ऐसा होता नहीं है लेकिन फिर भी कभी-कभी हालात ऐसे हो जाते हैं तब छोटी बहन की शादी बड़ी से पहले करनी पड़ती है। खबर आ रही है कि अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर अगले महीने करन बलूनी से शादी करने जा रही हैं। रिया, सोनम से दो

साल छोटी है लेकिन वह पहले शादी करके सैटल होने जा रही है। रिया और करन लंबे समय से डेटिंग कर रहे हैं और दोनों के परिवार भी इस रिश्ते के लिए तैयार हैं। रिया कपूर ने शादी का फैसला कर लिया है लेकिन सोनम कपूर अभी शादी के बारे में सोच भी नहीं

सकती हैं क्योंकि लंबे अरसे से संघर्ष करने के बाद सोनम का करियर पटरी पर आया है। ऐसे में वो शादी के बारे में दूर-दूर तक सोच नहीं सकती है। लेकिन रिया कपूर ना तो अभिनेत्री हैं, उनका काम निर्देशन का है जो कि शादी के बाद भी संभव है, ऐसे में उनकी

शादी का फैसला उनके परिवार को सही लग रहा है। लेकिन अभी तक रिया की शादी की औपचारिक घोषणा रिया कपूर और करन के परिवार वालों ने नहीं की है। मालूम हो कि रिया कपूर ने बतौर निर्देशिका पहली फिल्म आयशा बनायी थी जो कि साल 2010 में आयी

थी, इस फिल्म में करन असिस्टेंट डायरेक्टर थे और उनकी बड़ी बहन सोनम कपूर अभिनेत्री थी लेकिन तमाम तामझाम के बावजूद फिल्म बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिर गयी। तो वहीं करन मियां सात हिंदुस्तानी से बतौर निर्देशक पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं।

More from: Khabar
34802

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020