Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मैं हिंदी अभिनेत्री हूं, बॉलीवुड की नहीं : : ऋचा

richa chadda on movie

18 जून 2012

मुम्बई। फिल्म 'ओए लकी, लकी ओए' से शोहरत बटोरने वाली ऋचा चड्ढा खुद को हिंदी फिल्म अभिनेत्री मानती हैं, उन्हें बॉलीवुड का कहलना पसंद नहीं। ऋचा ने आईएएनएस से कहा, "मुझे बॉलीवुड शब्द पसंद नहीं है। मैं बॉलीवुड अभिनेत्री कहलाना पसंद नहीं करूंगी। मैं हिंदी फिल्म अभिनेत्री के तौर पर जाना जानी चाहती हूं।"

"ऐसा कहकर मैं बॉलीवुड को चुनौती नहीं देना चाहती लेकिन यह मेरी दलील है कि हम सिर्फ हिंदी बॉलीवुड कहें क्योंकि कहीं हॉलीवुड भी है।"

ऋचा अच्छी तरह जानती हैं कि उनकी इस विचारधारा पर चर्चा का बाजार गर्म हो जाएगा। ऋचा मानती हैं कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वह उस फिल्म जगत का हिस्सा हैं, जो हॉलीवुड को प्रतिस्पर्धा दे रहा है।

ऋचा ने कहा, "हम ही एक ऐसा फिल्म उद्योग हैं, जिसके पास हॉलीवुड के सामने खड़े होनी की ताकत है। आप यूरोप जाएंगे तो देखेंगे कि वहां सिनेमा का बुरा हाल है। जापान और चीन, जहां भी जाएंगे तो पाएंगे कि हॉलीवुड के कारण सिनेमा का काफी विकास हुआ है।"

"हम बड़े बजट की महंगी फिल्में बना सकते हैं और इसी कारण मुझे हिंदी फिल्म जगत पर गर्व है। हम फिल्म निर्माण को लेकर काफी अच्छी स्थिति में हैं। अगर 'राउडी राठौर' और 'एवेंजर' एक साथ रिलीज होंगे तो हर हाल में 'राउडी राठौर' ही अच्छा व्यवसाय करेगी।"

More from: samanya
31307

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020