Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हरियाणा में सड़क हादसा, 12 छात्रों की मौत

road-accident-in-haryana-12-students-killed-04201128

28 अप्रैल 2011

चण्डीगढ़। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसे में कई छात्र मौत के घाट उतर गए। एक बस और ट्रक से टक्‍कर में 12 छात्रों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले छात्र यमुनानगर के श्रीराम कॉलेज में पढ़ते थे। अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

मामले की छानबीन कर रहे अधिकारी राजिन्दर कुमार ने बताया, "आठ शव सिविल अस्पताल में रखे गए हैं जबकि चार शव एक अन्य अस्पताल में हैं। सड़क हादसे में 15 छात्र घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी हम मरने वालों की पहचान करने में व्यस्त हैं।"

उन्होंने बताया, "मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इस समय कुछ भी कहना बेहद मुश्किल है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू हो गई है।"

More from: Khabar
20343

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020