Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

100 करोड़ का दबाव महसूस कर रहे हैं : रोहित

rohit feeling pressure of 100 crore


25 जुलाई 2012

नई दिल्ली। रोहित शेट्टी बॉलीवुड के उन चुनिंदा फिल्मकारों में शामिल हो गए हैं जिनकी फिल्मों ने 100 करोड़ रुपये तक का व्यवसाय किया है। 'बोल बच्चन' भी सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही रोहित की लगातार दूसरी फिल्म है। वैसे रोहित कहते हैं कि वह इस सफलता के कारण खुद पर दबाव भी महसूस करते हैं।


'बोल बच्चन' से पहले आई उनकी हास्यप्रधान फिल्म 'गोलमाल 3' व मारधाड़ से भरपूर 'सिंघम' ने भी बॉक्सऑफिस पर अच्छा व्यवसाय किया था।


रोहित ने बताया, "'बोल बच्चन' 100 करोड़ रुपये का व्यवसाय करने वाली फिल्मों की कतार में शामिल होने वाली है। मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं लेकिन इसके साथ ही मुझ पर अच्छी फिल्में देने का दबाव बढ़ गया है।"


छह जुलाई को प्रदर्शित हुई 'बोल बच्चन' अब तक 97.75 करोड़ रुपये का व्यवसाय कर चुकी है। अब भी कई जगहों पर यह फिल्म हाउसफुल चल रही है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, असिन थोट्टुमकल और प्राची देसाई ने अभिनय किया है। यह फिल्म 1979 में आई 'गोल माल' से प्रभावित है।


रोहित ने कहा कि फिल्म बनाने के दौरान वह उसमें पैसा लगाने वालों का विशेष ध्यान रखते हैं।


उन्होंने कहा, "मैं जब भी कोई फिल्म बनाता हूं तो उसके व्यवसायिक पहलू को दिमाग में रखता हूं। यदि मैं ऐसा न करूं तो मैं स्वार्थी कहलाऊंगा। मेरी पहली प्राथमिकता यह है कि फिल्म में पैसा लगाने वालों को उनका लाभ मिले।"


रोहित ने 2003 में 'जमीन' के निर्देशन से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। उनकी आने वाली फिल्मों में 'चेन्नई एक्सप्रेस' व 'सिंघम 2' शामिल हैं।

 

More from: Khabar
32033

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020