Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सही भूमिका हासिल करना बेहद कठिन काम : रोहित रॉय

rohit-roy-on-roles-0304201309871122
3 मार्च 2013

मुंबई। टेलिवीजन अभिनेता रोहित रॉय फिलहाल 'हिटलर दीदी' में पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। वे बताते हैं कि वे ऐसी भूमिका करना पसंद करते हैं, जो उन्हें एक अभिनेता बनने में मदद करे, लेकिन ऐसी भूमिका मिलना आसान नहीं है। 

रोहित ने आईएएनस को बताया, "ऐसी भूमिका करना मेरे लिए बेहद अहम है जो मुझे अभिनेता के रूप में आगे बढ़ाए। लेकिन ऐसी भूमिका पाना कठिन है जिसके साथ मैं न्याय कर सकूं और वह मेरे साथ न्याय कर सके।"

अब तक उन्होंने जो कुछ छोटे पर्दे पर किया 'हिटलर दीदी' उससे बिल्कुल हटकर है। 

आखिरी बार 'सजदा तेरे प्यार में' दिखाई देने वाले रोहित कहते हैं, "यह बहुत ही अच्छा है। मेरे पिछले कामों से यह बिल्कुल हट कर है। छोटे पर्दे पर मैंने खुशमिजाज भूमिका निभाई है। यहां मैं पाकिस्तानी मेजर की भूमिका अदा कर रहा हूं। उसके व्यक्तित्व के कई रंग हैं।"

रोहित राय ने महेश भट्ट के लोकप्रिय शो 'स्वाभिमान' से छोटे पर्दे की दुनिया में कदम रखा था। इसे 1995 में दिखाया गया था। शोभा डे और विनोद रंगनाथ ने इसे संयुक्त रूप से लिखा था।

44 वर्षीय रॉय दिल से होस्ट बनना चाहते है। 

'दस कहानियां', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'दिल्ली हाइट्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुके रोहित फिल्म व टेलिवीजन दोनों के लिए काम करना चाहते हैं।
More from: samanya
34646

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020