Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रोहतास किले पर 30 साल बाद फहराया तिरंगा

पटना, 15 अगस्त

बिहार के रोहतास जिले के ऐतिहासिक रोहतास किले पर शनिवार को करीब 30 वर्षों के बाद पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। पहले यहां नक्सलियों का वर्चस्व था।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शनिवार को बताया कि डिहरी के पुलिस उपाधीक्षक रशीद जमां ने यहां झंडा फहराया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) तथा विशेष सहायक बल (सैप) के जवानों के साथ बड़ी संख्या में पहाड़ी गांव के लोग भी उपस्थित थे।

ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब 30 वर्ष से रोहतास किले पर तिरंगा नहीं फहराया गया था। ज्ञात हो कि यह रोहतास किला कैमूर की पहाड़ी पर स्थित है जहां पूर्व में नक्सलियों का वर्चस्व तथा इसके पहले डकैतों की शरणस्थली मानी जाती थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी पहली बार पहाड़ पर बसे गांव में ही मतदान केन्द्र बनाया गया था। इसके पूर्व मतदान केन्द्र पहाड़ी के नीचे बनाया जाता था जहां ग्रामीण आकर मतदान करते थे।

(IANS)

More from: Rang-Rangili
865

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020